9 लोगों का कत्ल, 8 महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत, टुकड़े-टुकड़े किए शव; जानें फिर क्या हुआ

जापान का वो शख्स जिसे दी गई फांसी
Image Source : APजापान का वो शख्स जिसे दी गई फांसी

तोक्यो: जापान की राजधानी तोक्यो के पास अपने अपार्टमेंट में एक शख्स ने 9 लोगों की हत्या करने के बाद उनके शवों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए थे। अब इस मामले में दोषी व्यक्ति को फांसी दे दी गई। जपान के न्याय मंत्रालय की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। ‘ट्विटर किलर’ के नाम से पहचाने जाने वाले ताकाहिरो शिराशी को 2017 में 9 लोगों की हत्या करने के जुर्म में 2020 में मौत की सजा सुनाई गई थी।

जानें हैरान करने वाली बात

हैरानी की बात यह है कि मारे गए ज्यादातर लोगों ने सोशल मीडिया पर आत्महत्या के विचार पोस्ट किए थे। शिराशी को उन महिलाओं के यौन शोषण का भी दोषी ठहराया गया, जिनकी उसने हत्या कर दी थी। यह फांसी ऐसे समय में दी गई है जब विश्व में सबसे लंबे समय से जेल की सजा काट रहे और मृत्युदंड पाने वाले इवाओ हाकामाडा को पिछले वर्ष बरी किए जाने के बाद से जापान में मौत की सजा को समाप्त करने की मांग बढ़ रही है।

शिराशी को कहां दी गई फांसी

शिराशी को अत्यधिक सुरक्षा के बीच तोक्यो डिटेंशन हाउस में फांसी दी गई। पुलिस ने 2017 में शिराशी के अपार्टमेंट में कोल्ड-स्टोरेज से आठ महिलाओं और एक पुरुष का शव मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया था। जांचकर्ताओं ने कहा कि शिराशी ने ट्विटर (अब एक्स) के जरिए इन लोगों से संपर्क करके इन्हें आत्महत्या करने की इच्छा पूरी करने में मदद करने की पेशकश की थी। उसने किशोरियों समेत आठ महिलाओं से दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी थी। एक पुरुष जिसकी उसने हत्या की थी वो मारी गई एक महिला का प्रेमी था।

जापान की पुलिस

जापान की पुलिस

 

जापान में आत्महत्या की दर दुनिया में सबसे अधिक

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, जापान में आत्महत्या करने की दर दुनिया में सबसे अधिक है। हाल में इसमें गिरावट आने के बाद फिर से आत्महत्या के मामले बढ़ गए हैं। जापान की अपराध दर अपेक्षाकृत कम है, लेकिन हाल के वर्षों में वहां कुछ बड़ी सामूहिक हत्याओं की घटनाएं हुई हैं।

Leave a Comment