CUET UG 2025: सीयूईटी यूजी 2025 आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की लास्ट डेट आज, जानें रिजल्ट पर क्या है अपडेट

सीयूईटी यूजी 2025 प्रोविजनल आंसर-की पर आपत्ति दर्ज कराने की आज, 20 जून को लास्ट डेट है. इसके बाद एनटीए ऑब्जेक्शन विंडो बंद कर देगा. ऐसे में जिन छात्रों ने अभी तक आपत्ति नहीं दर्ज कराई है या जो कराना चाहते हैं. वह आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाकर प्रोविजनल आंसर और रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. आइए जानते हैं रिजल्ट कब तक घोषित किए जाने की संभावना है.

स्टूडेंट्स इस का ध्यान रखें कि दर्ज कराई गई आपत्तियों को मान्य साक्ष्यों जैसे कि कुछ मान्यता प्राप्त पुस्तकों, पत्रिकाओं या शोध पत्रों आदि के अनुसार सही होना चाहिए. जिन आपत्तियों के लिए सहायक दस्तावेज सही नहीं हैं. उन्हें राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से मान्य नहीं किया जाएगा. ऑब्जेक्शन फीस जमा करने की लास्ट डेट 20 जून रात 11 बजे तक है. छात्र को प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपए फीस देना होगी. बिना शुल्क भुगतान के दर्ज कराई गई आपत्ति मान्य नहीं होगी.

CUET UG 2025 Answer Key How to Raise Objection: ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति

  • सीयूईटी यूजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  • होम पेज पर दिए गए ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें.
  • अब लाॅगिन डिटेल दर्ज कर सबमिट करें.
  • डिटेल भरें और जिस प्रश्न पर आपत्ति हो उसका चयन करें.
  • फीस जमा करें और सबमिट करें.

CUET UG Result 2025: सीयूईटी यूजी 2025 रिजल्ट पर क्या है अपडेट?

प्रोविजनल आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद एनटीएन फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नतीजे इस माह के लास्ट तक घोषित किए जा सकते हैं. हालांकि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने परिणाम घोषित करने की अभी कोई आधिकारिक डेट नहीं जारी की है. एग्जाम में सफल कैंडिडेट्स विभिन्न केंद्रीय विश्वविद्यालयों के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के योग्य होंगे.

परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 13 भाषाओं में किया गया था. एग्जाम का आयोजन 13 मई से 3 जून तक किया गया था, जिसमें पाठ्यक्रम विचलन की शिकायतों के कारण 13 और 16 मई को उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए 2 और 4 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी. परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार देश भर के 14 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था.

Leave a Comment